गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है ?
नमस्कार दोस्तों मैं एक बार फिर से आपका स्वागत करता हूं दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं गुरु पूर्णिमा के बारे में इसका क्या महत्व है गुरु पूर्णिमा क्यों मनाया जाता है ?
संस्कृत में एक श्लोक है
गुरुब्रह्मा गुरुविष्णु:गुरुर्देवो महेश्वर:।गुरुरेव परंब्रह्मतस्मै श्रीगुरुवे नमः।।
साधारण भाषा में अर्थ है गुरु को ब्रह्मा विष्णु और महेश का साक्षात रूप माना गया है।
मैं आपको बता दूं कि गुरु पूर्णिमा वाले दिन ही महाभारत के रचयिता ऋषि व्यास का जन्म हुआ था ऋषि व्यास बहुत बड़े विद्वान थे जिन्होंने चारों वेदों की रचना की इसलिए इनका एक नाम वेदव्यास भी है और इनके सम्मान में गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। गुरु को भगवान तुल्य माना गया है या कहें कि गुरु को ही भगवान का दूसरा रूप माना गया है गुरु ही आपके जीवन से अंधकार और अज्ञानता को मिटाते हैं और आपको इस लायक बनाते हैं कि आप अपने जीवन को सही तरह से सही दिशा में और सही अर्थों के साथ जिये। गुरु पूर्णिमा पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाई जाती हैं।
गुरु पूर्णिमा कब है? -
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को यह पर्व मनाया जाता है और इस दिन सभी अपने गुरु के प्रति विशेष रूप से आदर और सम्मान प्रकट करते हैं इस वर्ष 2020 में गुरु पूर्णिमा 5 जुलाई को है अगले वर्ष 2021 में गुरु पूर्णिमा 24 जुलाई को मनाई जाएगी।
गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है ? -
महर्षि वेदव्यास को समस्त मानव जाति का गुरु माना गया है और महर्षि वेदव्यास का जन्म आषाढ़ पूर्णिमा को लगभग 3000 ई. पूर्व में हुआ था और उनके सम्मान में ही आषाढ़ शुक्ल पक्ष में गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा का दिन बहुत शुभ होता है इसलिए इस दिन सभी अपने गुरु के प्रति आदर भाव विशेष रूप से प्रकट करते हैं हालांकि गुरु के प्रति आदर भाव हमें हमेशा रखना चाहिए परंतु इस दिन चंद्रमा पूर्ण होता है इसीलिए इस दिन का अपना एक विशेष महत्व है क्योंकि यह दिन गुरु के लिए समर्पित है तो इस दिन हमें विशेष रूप से अपने गुरुजनों के प्रति आदर सम्मान व्यक्त करके उनका आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए
गुरु पूर्णिमा Quotes / SMS -
गुरु गोविंद दोऊ खड़े
काके लागू पाय।
बलिहारी गुरु आपने
गोविंद दियो बताय।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
जिसके प्रति मन में सम्मान होता है
जिसकी डांट में भी एक अद्भुत ज्ञान होता है,
जन्म देता है कई महान शख्सियतों को,
वो गुरु तो सबसे महान होता है।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
गुरुब्रह्मा गुरुविष्णु:
गुरुर्देवो महेश्वर:।
गुरुरेव परंब्रह्म
तस्मै श्रीगुरुवे नमः।।
गुरु होता सबसे महानमुझे उम्मीद है आपको मेरा यह लेख पसंद आया होगा अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। और नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दे।
जो देता है सबको ज्ञान
आओ इस गुरू पूर्णिमा पर करें
अपने गुरु को प्रणाम
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
No comments: